कटनी ब्रेकिंग: पोस्टमार्टम गृह के पास युवक पर चाकू से हमला करने वाले, दो आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह के पास एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंगनाथ थाना क्षेत्र निवासी हर्ष यादव किसी कार्य से जिला अस्पताल के पीछे स्थित पोस्टमार्टम गृह के पास से जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद आरोपी आकाश विश्वकर्मा और कृष्णा खटीक दोनों को गायत्री नगर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है दोनों आरोपियों को मेडिकल करा माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING