कटनी में दिनदहाड़े ड्राइवर पर जानलेवा हमला, चाकू से जांघ पर किया वार

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के पहरुआ गल्ला मंडी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पप्पू बजाज के यहाँ काम करने वाले एक ड्राइवर युवक पर चार से पांच अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। युवक की जांघ पर चाकू से गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घायल अवस्था में युवक मंगल बर्मन को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। युवक ने बताया कि वह कार्यालय में बैठा हुआ था तभी अचानक कुछ लोग आए और उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। मंगल ने कहा कि वह हमलावरों को पहचानता नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। सार्वजनिक स्थान पर हुए इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 