कटनी ब्रेकिंग: बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड चौकी के समीप सूर्या होटल के पास एक भीषण सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान देवेंद्र पटेल निवासी पन्ना मोड़ के रूप में बताई जा रही है, जो कपड़ा बेचने का काम करता था।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब एक यात्री बस,बस स्टैंड से सवारियाँ भरकर मैहर-सतना की ओर जा रही थी। तभी सूर्या होटल के समीप बस ने पीछे से एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। युवक बस के पहिए के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई अजय बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। वही पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, हालांकि हादसे के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

यह हादसा न सिर्फ एक परिवार को गहरा सदमा दे गया, बल्कि शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलने वाले वाहनों पर भी सवाल खड़े कर गया है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”