“विकास की रफ्तार” कटनी प्रवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बी.डी शर्मा ने महापौर निवास पर जनप्रतिनिधियों संग की विकास के मुद्दे पर अहम पर चर्चा

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा शुक्रवार को कटनी प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वे शहर की महापौर प्रीति संजीव सूरी के निवास पर पहुंचे, जहां भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शहर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।

इस विशेष मुलाकात में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, संगठन प्रभारी संजय साहू, शहडोल जिला अध्यक्ष अमिता चपरा, विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ सुरेश सोनी और प्रवीण बजाज सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कटनी शहर की विकास योजनाओं को गति देने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। शहर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

मौके पर पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, शिब्बू साहू, डॉ. रमेश सोनी, गोविंद चावला, सुरेंद्र गुप्ता, डब्बू रजक, अरुण बहलानी, संजू नाकरा, शैलेन्द्र असाटी, गोपाल गर्ग, जोगेश कनोडिया और नरेश अग्रवाल समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह बैठक शहर के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है, जिससे आने वाले समय में कटनी को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING