अब संगठन की मुख्य भूमिका में रहेगा कांग्रेस, जिलाध्यक्ष : खड़गे कांग्रेस जिलाध्यक्षों से राहुल गांधी ने की महत्वपूर्ण चर्चा… टिकट वितरण से लेकर नियुक्तियों में होगी जिला अध्यक्षों की अहम भागीदारी

नई दिल्ली/कटनी।

अखिल भारतीय कांग्रेस के नव-निर्मित भव्य राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ एक अहम बैठक की।

पाँच घंटे चली इस मैराथन बैठक में संगठन के भविष्य की दिशा एवं रणनीति पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस संगठन को मज़बूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अब जिलाध्यक्षों को केंद्र में रखते हुए काम किया जाएगा।

बैठक में खड़गे और राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके अनुभव, समस्याएं और सुझाव सुने। संगठनात्मक मजबूती के लिए पंचायत और वार्ड स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

कटनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बैठक में भाग लिया और जानकारी दी कि आने वाले समय में जिला अध्यक्षों की भूमिका और ज़िम्मेदारियाँ बहुत महत्वपूर्ण होंगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए भी उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया चेयरपर्सन श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत ने सभी जिला अध्यक्षों को प्रभावी संवाद और मीडिया से जुड़ने के तरीके सिखाए। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सटीक और सशक्त उपस्थिति की जरूरत पर बल दिया।

बैठक में विशेष रूप से प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़) भूपेश बघेल, सचिन पायलट, श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत,  पवन खेड़ा, तथा राष्ट्रीय सचिव रणवीर सिंह लोचव भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING