आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या: जांच में जुटी पुलिस, आरोपी फरार

कटनी।। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम धनगवां खड़खड़ा मोहल्ला में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर लोहे के सब्बल से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। बड़वारा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। शव को परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में बड़वारा थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्राम धनगवां खड़खड़ा मोहल्ला निवासी गोविंद सिंह गोंड का अपनी 55 वर्षीय पत्नी झन्ना बाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर गोविंद सिंह ने लोहे के सब्बल से पत्नी पर जोरदार प्रहार किया, जिससे झन्ना बाई की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां झन्ना बाई का शव पड़ा मिला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति जंगल की ओर भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग तेज, प्रदर्शनकारियों ने फूंके जनप्रतिनिधियों के पुतले, उद्योगपति प्रेम बत्रा ने 20 एकड़ जमीन सरकारी मेडिकल कॉलेज को देने की बात”प्रदर्शन कारियो पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

SANSKRITIIAS , IAS COACHING