
छतरपुर।नगर पालिका छतरपुर द्वारा निकाय में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा के निर्देशन में उक्त शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल आवेदन 2547 प्राप्त हुए, जिसमें 860 आवेदन स्वीकृत कर हितग्राही लाभान्वित हुए। लंबित आवेदन समयसीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से शत-प्रतिशत हितग्राही लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र माता-पिता को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। और कहा कि जो पात्र हितग्राही लाभ लेने से वंचित रह गए वह अपना आवेदन नगरपालिका कार्यालय में प्रस्तुत करें।
एफएलसी एसबीआई हरिशचन्द्र नापित ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 436 रुपए और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 20 रुपए की वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपए का बीमा कवर भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है एवं बचत खाता में नॉमिनी जरूर कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर पार्षद सुनीता चतुर्वेदी, रामदयाल यादव, पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र कुशवाहा, डॉ. जयराम दुबे, सिटी मिशन मैनेजर सीपी गुप्ता, सुपरवाईजर उपमा श्रीवास्तव, गणेश ताम्रकार, उमाशंकर खरे, आदर्श सोनी, सुदीप तिवारी, रामसिंह राय, सुरेन्द्र निगम, पुष्पेंद्र यादव, रामसिंह राय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अधिकारी-कर्मचारी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।






