कटाये घाट मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में  दिखायी अपनी प्रतिभा मनमोहक प्रस्तुतियां इनामी दंगल प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन

कटनी। श्री बजरंग कटाये घाट मेले के द्वितीय दिवस 17 नवंबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न वेषभूषा धारण कर जल संरक्षण, वृक्ष संरक्षण, शिक्षा, स्वच्छता, बेटी बचाओ का संदेश देते हुए दर्शकों का मनमोह लिया। तो वही कार्यक्रम के अगले क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भारतीय संस्कृति के शास्त्रीय संगीत से सजे गीतों पर देवों की स्तुति की। मेले में विज्ञान प्रदर्शनी एवं इनामी दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें नामी पहलवानों ने भाग लेकर दंगल में चार चाँद लगा दिये कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, एमआईसी सदस्यों के साथ मेले में पहुँचकर सभी का उत्साह वर्धन किया।

 

कार्यक्रम में सुमन राजू माखीजा, बीना बैनर्जी, तुलसा गुलाब बेन, सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, उमेन्द्र अहिरवार, पूर्व पार्षद गुलाब बेन, मेला प्रभारी उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार, सहित अन्य मौजूद रहे

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING