
कटनी। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया, इस दौरान महापौर ने बाबा घाट,छपरवाह घाट और बजरंग कालोनी घाट का जायजा लिया। उन्होंने छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महापौर ने एक के बाद एक सभी घाटों में साफ-सफ़ाई,पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी छठ घाट के जलस्तर एवं प्रवाह को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर बैरिकेडिंग कराने के साथ साथ पहुंच पथ एवं छठ व्रतियों हेतु सुचारू आवागमन कराने के निर्देश भी दिये।
इस दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष साहू,डॉ रमेश सोनी,पार्षद संतोष शुक्ला,शकुंतला सोनी,सरला मिश्रा,प्र स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी,उपयंत्री संजय मिश्रा,पवन श्रीवास्तव,मृदुल श्रीवास्तव,मोना करेरा,सतीश मिश्रा,देवी मिश्रा,अधिकारियों एवं स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।








