एनएसयूआई का कैंपस चलो अभियान तेज प्रदेश सचिव ने विजयरघवगढ़,बड़वारा और चड्ढा कालेज में चलाया अभियान

कटनी। मध्यप्रदेश एनएसयूआई द्वारा चलाये जा रहे कैंपस चलो अभियान में एनएसयूआई कटनी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है गत दिवस नवनियुक्त प्रदेश सचिव एनएसयूआई अजय खटिक ने अभियान को गति प्रदान करते हुए शासकीय कालेज बड़वारा,विजयरघवगढ़ एवं चड्ढा कालेज में अभियान चलाते हुए छात्रों को छात्र माँग पत्र वितरित किए साथ ही छात्रों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

छात्र माँग पत्र के अनुसार पेपर लीक पर कड़ा क़ानून,छात्रवृत्ति पर लोक सेवा गारेंटी,कलेजों में सीट बढ़ाये जाने की माँग,एवं इसी सत्र में छात्र संघ चुनाव जैसी अहम माँगों को लेकर एनएसयूआई संघर्षरत है।मुहिम के दौरान मुख्य रूप से आईटी अध्यक्ष अभिषेक प्यासी,सौरभ पांडेय,प्रज्ज्वल साहू,प्रिंस वंशकर,अकांशा मिश्रा,राज सिंह,अवध लाल यादव,सत्यम द्विवेदी,अहमद सिद्धिकी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग तेज, प्रदर्शनकारियों ने फूंके जनप्रतिनिधियों के पुतले, उद्योगपति प्रेम बत्रा ने 20 एकड़ जमीन सरकारी मेडिकल कॉलेज को देने की बात”प्रदर्शन कारियो पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

SANSKRITIIAS , IAS COACHING