रंगनाथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आहूत… डीजे में फूहड़ गाना बजाने वालो पर होगी कार्यवाई शांति-सौहार्द्र के साथ त्यौहार मनाने पर दिया गया जोर

कटनी। धार्मिक त्योहारों के मद्देनजर कानून एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हेतु कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के मिले निर्देश पर थाना रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव द्वारा थाना परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के साथ रंगनाथ थाना में शांति समिति की बैठक आहूत की गई इस दौरान गणेश उत्सव, ईद-मिलानदुन्नबी सहित अन्य त्यौहारों को शांति-सौहार्द के साथ मनाने के साथ साथ गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की भी चर्चा की गई , वही इसके एक दिन पूर्व 16 सितंबर को ईद-मिलानदुन्नबी पर जश्न-ए-जुलुश निकालने हेतु चर्चा की गई धार्मिक आयोजनों के दौरान डीजे में फूहड़ गानों बजने पर आयोजकों पर कड़ी कार्यवाई करने हेतु समझाइश भी दी गई। ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न होने पाए। बैठक में सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपील की गई।  इस दौरान गणेश उत्सव समिति पदाधिकारी शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING