
कटनी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण पर पहुंचे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डीसीएम डॉ मधुर वर्मा एवम मंडल वाणिज्य शशांक गुप्ता ने मुख्य रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद बुकिंग पार्सल,आरक्षण, सहित प्लेटफॉर्म, कैटरिंग, एवं साफ सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान कटनी रेलवे स्टेशन पर उनके द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र हेतु जगह का भी चयन किया गया।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में रेलवे के कर्मचारी मौजूद रहे जिसमें सहायक मंडल अभियंता अनुविभाग श्री पाठक स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य संजय कुमार कटनी सीटीआई मुमताज अली सीटीएस बसानी एवं अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
Post Views: 249







