अचानक जिला चिकित्सालय पहुंचे कलेक्टर, की सफाई व्यवस्था की समीक्षा जिला चिकित्सालय के मैटरनिटी वार्ड में पूर्वरत चौबीसों घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश अस्पताल में साफ- सफाई व्यवस्था मे और सुधार लानें की दी हिदायत

कटनी शुक्रवार को एक बार फिर जिला चिकित्सालय अचानक पहुंचे कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, उनके पिछले भ्रमण की तुलना में यहां की साफ- सफाई व्यवस्था मे सुधार देखने को मिला। कलेक्टर ने यहां सिविल सर्जन को जिला चिकित्सालय के मैटरनिटी वार्ड में चौबीसों घंटे चिकित्सकों की उपलब्धता की पूर्व व्यवस्था को यथावत रखने की हिदायत दी।

इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत, सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, प्रभारी नगर निगम कमिश्नर पी.के.अहिरवार मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री यादव ने अस्पताल परिसर मे सीवरेज, ड्रेनेज सुधार कार्य को बेहतर करने प्रभारी निगमायुक्त को निर्देशित किया। श्री अहिरवार ने बताया कि यहां की साफ- सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था के सुधार कार्य के लिए क्षेत्रीय प्रभारी तेजभान सिंह और अतुल गुप्ता वार्ड दरोगा की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने नगर निगम द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर के सफाई कार्य की नियमित पर्यवेक्षण के निर्देश दिए। वहीं जिला चिकित्सालय भवन के भीतर की सफाई कार्य के लिए जिम्मेदार आऊट सोर्स एजेंसी के सुपरवाईजरों और कर्मियों को सुधार की दिशा मे निरंतर ठोस और प्रभावी पहल करते रहने की नसीहत दी। कटनी कलेक्टर ने सफाई के साथ-साथ जिला चिकित्सालय की सिक्योरिटी व्यवस्था देख रहे आऊटसोर्स एजेंसी के बारे मे भी जानकारी ली।

श्री यादव ने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन का दायित्व है। कलेक्टर दिलीप यादव ने सिविल सर्जन को साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के व्यवस्थित रख -रखाव कार्य की सतत निगरानी के निर्देश दिए है साथ ही जिला चिकित्सालय के पोर्च एरिया के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य कराने के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING