माधवनगर पुलिस ने दो क्रिकेट सटोरियों सहित सात जुआरियों पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही,

कटनी माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने दो क्रिकेट सटोरियों को सट्टा खेलते हुए एवम सात जुआरियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंचायत तिराहा में मुकेश पंजवानी मोबाइल फोन पर भारत और श्रीलंका में हार-जीत का सट्टा खेलकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। मिली सूचना पर माधव नगर पुलिस ने पंचायत तिराहा में रेड कार्यवाही की। जहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे  पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम मुकेश पंजवानी पिता विजय पंजवानी उम्र 34 वर्ष निवासी हास्पिटल लाइन माधव नगर बताया। आरोपी अपने मोबाइल फोन पर अवैध रूप से भारत एवं श्रीलंका के बीच क्रिकेट मैच का सट्टा खेलकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा था।, पुलिस ने अपराध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। इसी दरमियान सूचना पर नमक गोदाम के पास कैम्प में विक्की आहुजा को सट्टा खेलते हुए पुलिस ने  पकड़ा जिसने ने अपना नाम विक्की आहुजा पिता चन्दुलाल आहुजा उम्र 38 वर्ष निवासी खैबर लाइन थाना माधवनगर बताया। आरोपी अवैध रूप से भारत एवं श्रीलंका के बीच क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। आरोपी का अपराध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत पाये जाने पर मामला पंजीबद्ध किया गया।

लगातार मिल रही सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर तांस के पत्तों पर हार जीत पर दाव लगाकर खेल रहे कुल सात जुआरियों को भी माधव नगर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा पकड़े गए जुआरियों के पास से 52 तांस के पत्ते एवं नगदी 950 रूपए जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

क्रिकेट सटोरियों एवं जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही में मुख्य भूमिका निभाने वाले अधिकारियों में निरीक्षक थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक राजेश बागरी, प्रधान आरक्षक शोभनाथ शर्मा, कमलेश बैरागी, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, अर्जुन सिंह एवं उमाकान्त तिवारी शामिल हैं, जिनकी सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING