गरीब मजदूर को मिला मिला 19.22 कैरेट का बेशकीमती हीरा, मजदूर राजू का खिला चेहरा

पन्ना । मध्य प्रदेश का पन्ना जिला देश और दुनियां में बेशकीमती हीरों के लिए मशहूर है।मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में आज एक गरीब मजदूर को कृष्णा कल्याणपुर स्थित पटी उथली हीरा खदान में 19.22 कैरेट वजन का बेशकीमती हीरा मिला है। जो जेम क्वालिटी वाले इस हीरे की अनुमानित कीमत 80 लाख से एक करोड़ रुपये की बताई जा रही है। हीरा धारक मजदूर राजू गोंड़ पिता चुनवादा गोंड़ आज अपने परिवार के साथ जिला मुख्यालय में संयुक्त कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय पहुंचा और हीरे का वजन करवाकर उसे विधिवत हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।

इस संबंध में हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि हीरा धारक राजू गोंड़ ने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर करीब दो माह पूर्व खदान लगाई थी। राजू मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था, इसके साथ ही बारिश के दिनों में हीरे की खदान भी लगाया करता था। राजू गोंड ने बताया कि वह करीब 10 सालों से हीरे की खदान लगाता आ रहा है, उसे विश्वास था कि एक न एक दिन उसे बड़ा हीरा जरूर मिलेगा। लम्बे समय के बाद ही सही लेकिन आज उसकी मुराद पूरी हो गई और अब वह रंक से राजा बन गया है। राजू गोंड ने बताया कि हीरे की नीलामी से मिलने वाले पैसों से वह अपने बच्चों को पढ़ाएगा और इसके साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जमीन भी खरीदेगा, जिसमें वह खेती करेगा। इसके अलावा उसके ऊपर करीब चार लाख रुपए का कर्ज भी है, जिसे वह अब पटा देगा।

हीरा अधिकारी रवि पटेल का कहना है कि यह जेम क्वालिटी का हीरा है, जिसकी बाजार में अच्छी डिमांड होती है। इस हीरे को आगामी हीरा नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा। वहीं मजदूर को बड़ा हीरा मिलने पर पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने खुशी का इजहार करते हुए बताया कि ग्राम अहिरगुंवा के गरीब आदिवासी परिवार को उथली हीरा खदान में 19.22 कैरेट का हीरा प्राप्त हुआ है, जिसे आज पन्ना हीरा कार्यालय में जमा कराया गया है। बताया गया है कि इस वर्ष पन्ना की उथली हीरा खदानों से अब तक प्राप्त हीरों में यह सबसे बड़ा हीरा है, जो आयोजित होने वाली नीलामी में आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING