अवैध हथियार के साथ वारदात की फिराक में घूम रहे युवक को थाना माधवनगर पुलिस ने  किया गिरफ्तार 

कटनी।मंगलवार थाना माधवनगर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जरायम वारंटी की तलाश हेतु पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अजय फूड के सामने एक व्यक्ति खड़ा है जो गंभीर घटना करने की फिराक में है। उक्त व्यक्ति ग्राम झुरही टोला छोटा कैलवारा थाना कुठला का रहने वाला है। जिसकी उम्र लगभग 30-35 वर्ष, ऊंचाई लगभग 5 फीट और दाढ़ी रखे हुए है।

मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल और आर. बृज किशोर अजय फूड के सामने पहुंचे। बताए गए हुलिया के अनुसार एक व्यक्ति खड़ा मिला अचानक आई पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी से नाम पता पूछने पर अपना नाम दिलीप गोटिया पिता स्व. राम प्रसाद कोल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम झुरही टोला छोटा कैलवारा थाना कुठला, जिला कटनी का होना बताया।

जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कमर से एक लोहे का बटनदार चाकू मिला। पकड़े गए आरोपी से चाकू के संबंध में पूछताछ की गई , लेकिन पकड़ा गया आरोपी इस मामले में उत्तर नही दे पाया। पकड़े गए युवक से बटन दार चाकू मौके पर जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25 आम्स एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

उपरोक्त कार्यवाही में अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी माधव नगर उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल आरक्षक बृजकिशोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING