महिला चिकित्सक सुनीता सिंह तनाव के कारण जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती,

कटनी जिला अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक सुनीता सिंह की प्रताड़ना की बात को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भले ही ना माने लेकिन मेडिकल साइंस को मानना पड़ गया की सुनीता सिंह बेहद मानसिक तनाव से गुजर रही है। सुनीता सिंह को सुबह ड्यूटी के दौरान ही घबराहट हुई जिसके बाद उनका ब्लड प्रेशर 190-130 पाया गया। आनन- फानल में सुनीता सिंह को आईसीयू में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज जारी है। जिला अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक सुनीता सिंह को तनाव के चलते इस हालात से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है की कलेक्टर और पुलिस के पास गुहार लगा चुकी सुनीता सिंह को न्याय कैसे मिलेगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING