
कटनी मलयाली समाज की रविवार 30 जून को इंडियन कॉफी हाउस के मीटिंग हॉल में वार्षिक आम सभा को लेकर बैठक संपन्न की गई जिसमे समाज के हित में वार्षिक लेखा जोखा के संदर्भ में मलयाली समाज के लोगों से चर्चा की गई साथ ही नए गवर्नर वोटिंग का चुनाव भी संपन्न हुआ
बहरहाल इस मीटिंग में नई कार्यकारिणी में वार्षिक लेखा-जोखा रखा गया और नए गवर्नर के चुनाव संपन्न कराए गए जिसमें सर्वसम्मति से पदों की कार्यकारिणी गठित की गई।
इस नवीन कार्यकारिणी में प्रेसिडेंट एम.के रवींद्रन, जनरल सेक्रेटरी ए.जी.राजन, कैशियर अशोकन के, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री श्री.कला, कल्चरल सेक्रेटरी सचिंद्र कुट्टी नायर, सी.वाइस प्रेसिडेंट रॉय मैथ्यू, वाइस प्रेसिडेंट रंजीत नायर, वाइस प्रेसिडेंट निधेश नायर, जॉइंट सेक्रेटरी एस्वाथ्य नायर,जॉइंट सेक्रेटरी सतीश पिल्लई,कैशियर शाजी सदाशिवन पर सर्वसम्मति बनी।






