
कटनी- कुठला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की प्रातः काल चार बजे शिवम ढाबा के सामने चाका बाईपास पर जबलपुर की तरफ से कन्टेनर ट्रैक क्र0 HR 55L 9888 मे तादात से ज्यादा मात्रा में पशुओं को भरकर उत्तर प्रदेश तरफ परिवहन करके ले जाया जा रहा है एवम उनका कन्टेनर टोल नाका पीरबाबा से कटनी बायपास रोड तरफ से मैहर की ओर जा रहा है।
मिली सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे द्वारा बिना देरी किए हमराह स्टाफ को मौके पर भेजा।
बहरहाल मिली सूचना को तस्दीक किया गया वहा से गुजर रहे वाहन को पुलिस स्टाफ एवं गवाहों की मदद से रोकने पर कन्टेनर का चालक कन्टेनर को रोड किनारे खड़ा करके पुलिस को चकमा देकर अंधेरा होने का फायदा उठाता हुआ सूनसान खेतों से भागने में सफल हो गया कन्टेनर के चालक द्वारा पशुओं को भूखे प्यासे क्रूरतापूर्वक तादाद से ज्यादा मात्रा मे कन्टेनर में भरकर उत्तर प्रदेश तरफ अवैध रूप से परिवहन कर ले जाया जा रहा था कन्टेनर में भरे पशुओं को उतरवाकर गिनती कराई गई, तो कन्टेनर में कुल 13 नग भैंसे होना पाया गया। कन्टेनर मे भरे कुल 13 नग भैंसे, में से 01 नग भैंस भूख प्यास के कारण चलने फिरने मे असमर्थ थी । कन्टेनर चालक द्वारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मोटर व्हीकल की धारा 66/192 के तहत अपराध घटित करना पाया गया । प्रथम दृष्टया कन्टेनर नं0 HR 55 L 9888 के अज्ञात चालक का कृत्य धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत घटित करना पाये जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इस कार्यवाही में विशेष भूमिका रही
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मनसुख लाल साहू, आरक्षक समशेर सिंह, अमरजीत, शिशिर पाण्डेय की रही।







