ग्राम काटी में रामलीला मंच की तैयारी कर रहे ग्रामीण युवक कलाकार पर चाकु से हमला, इलाज के दौरान युवक की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के ग्राम कांटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रामलीला कलाकार युवक की हत्या रामलीला मंच की तैयारी के दौरान अज्ञात युवको द्वारा कर दी गई घटना के बाद से कांटी गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बड़वाड़ा पुलिस की टीम ने डायल 100 से घायल युवक को कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया जहा अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के दौरान अस्पताल पहुंचे घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।

ग्राम काटी में रामलीला मंच की तैयारी कर रहे ग्रामीण युवक कलाकार पर चाकु से हमला, इलाज के दौरान युवक की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

पूरा मामला कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कांटी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पिछले एक सप्ताह पहले से ग्राम काटी में चल रही रामलीला की तैयारी में जुटे लगभग 23 वर्षीय राजेंद्र पिता जगपति सिंह राठौर को मंच पर काम के दौरान नीचे बुलाया गया और उसपर 3 अज्ञात लोगों ने चाकु से वार कर उक्त युवक को घायल कर दिया जिससे युवक की मौत हो गई।

परिजन और गुस्साए लोगो ने शव रखकर किया चक्का जाम

गौरतलब है की मौके पर पहुंची थाना बड़वारा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाने जिला अस्पताल के मरचूरी में रखवाया हालांकि बेटे की मौत से अक्रोशित जगपति ठाकुर के परिवार ने पूरे गांव सहित सड़क पर शव रखकर चक्का-जाम कर अज्ञात आरोपियों के घर गिराने और आरोपियों को फांसी की मांग करने लगे। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे अतरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया ने पूरे मामले को शांत करवाते हुए मृतक युवक के परिजनों को समझाया परिजनों को बताया की युवक की हत्या करने वाले तीनों आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी है। आरोपियों के घर गिराने और फांसी की मांग पर एक सप्ताह में जांच करवाते हुए न्याय उचित कार्यवाही करने की समझाइश दी वही मृतक के शव को वहा से उठवाते हुए चक्का जाम को बहाल करवाया है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING