मुडवारा रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर से प्रवेश द्वार तक आने में विकलांग यात्री सीनियर सिटीजन और मरीजों को बिना रोपवे के आने में हो रही परेशानी

कटनी मुड़वारा स्टेशन पर रोपवे नहीं होने से बुजुर्ग एवम विकलांग यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज से स्टेशन के मुख्य द्वार तक आने में बड़ी कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा बहरहाल कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन का क्षेत्रफल काफी बड़ा और विकसित है जिस वजह से वहा मौजूद फुट ओवर ब्रिज की ऊंचाई के साथ-साथ ब्रिज काफी लंबाई में बने हुए जिससे बुजुर्ग एवं विकलांग यात्रियों को प्लेटफार्म पांच से एक नंबर प्लेटफार्म तक आने में बड़ी ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है दरासल एक महिला यात्री संगीता पटेल पिता नरेंद्र पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी न्यू कटनी जिनके पैर का ऑपरेशन हाल ही में हुआ था उक्त महिला के पैर में ऑपरेशन के दौरान पैर में रॉड डाली गई थी जो मंगलवार को ट्रेन क्रमांक 11465 सोमनाथ एक्सप्रेस के कोच नंबर 8902 006569 में भोपाल से कटनी मुडवारा स्टेशन पहुंची जिन्हे स्टेशन के प्लेटफार्म 5 से प्लेटफॉर्म 1 तक आना था इस दौरान उनके परिजन महिला को प्लेटफार्म एक तक लाने में परेशान हो रहे थे महिला के परिजनों को परेशान होता देख वहां ड्यूटी पर मौजूद आर.पी.एफ उप निरीक्षक अमर सिंह द्वारा उक्त महिला को व्हीलचेयर से प्लेटफार्म की साइडिंग से निकाल कर प्लेटफार्म एक तक लाया गया हालांकि कि कटनी में आरपीएफ स्टाफ द्वारा हमेशा से लोगों की मदद कर सराहयनी कार्य करते हुए देखा गया है जिसकी खबरें पहले भी सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया की सुर्खियां बन चुकी है लेकिन सवाल यह उठता है मुड़वारा स्टेशन पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है उसके बावजूद स्टेशन परिसर के अंदर विकलांग एवं सीनियर सिटीजन के लिए बखूबी इंतजाम किस तरह से है इन तस्वीरों में सब कुछ बयां हो रहा है हालांकि कल निरीक्षण पर पहुंची जबलपुर पश्चिम मध्य रेल की जी.एम श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय मुड़वारा स्टेशन के अलावा ग्रेट सेपरेटर के कार्यों के साथ साथ थर्ड रेल लाइन का निरीक्षण किया है लेकिन यात्रियों से जुड़ी ऐसी जरूरी सेवाओं का जिक्र अधिकारियों ने जबलपुर से पहुंची जी.एम से नहीं किया आखिर यह जरूरी सुविधाएं मुड़वारा स्टेशन पर कब तक बहाल होगी यह अभी भी प्रश्न बना हुआ है।

अमूमन देखा गया है कि सुविधाएं ना होने के चलते कुछ अप्रिय घटनाए भी सामने आ चुकी है। बता दें कि कटनी उपनिरीक्षक अमर सिंह द्वारा  कटनी मुड़वारा स्टेशन पर इस तरह का सराहनीय कार्य पहले भी कर चुके हैं जिसमे तीन पुरुष एवं दो महिलाओं की जान को वह बचा चुके हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING