
कटनी। सिंगरोली इंटरसिटी ट्रेन क्रमांक 11651 में एक आठ वर्षीय मासूम ट्रेन में सफर कर रहे प्रीति पाली पति मनीष पाली को मिली जो सिहोरा की वार्ड नंबर 9 बाबा ताल की रहने वाली बता रही है मासूम बच्ची लगभग आठ साल की है जो की अपनी मां का नाम संगीता बर्मन बता रही है बच्ची यह भी बता रही है की मेरी मां मुझे मारती है जिसके कारण में घर से भाग गई जो इंटरसिटी ट्रेन में सफर कर रहे दंपति को मिली छोटी मासूम बच्ची को अकेला देख मनीष पाली ने बच्ची से ट्रेन में अकेले होने का कारण पूछा डरी सहमी बच्ची ने बताया उसकी मां उसे मरती है तो वह घर से भागकर आ गई इतना सुनते ही दंपति उसे कटनी आते ही ट्रेन से उतार लिया और उसे कटनी जीआरपी पुलिस को सौप दिया इस दौरान वेस्ट सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन टीम के पुष्पेंद्र त्रिपाठी महामंत्री अनिल सुलखिया अध्यक्ष डीजल शाखा,मनीष पाली सचिव रनिंग शाखा,अशोक पटेल उपाध्यक्ष कैरिज बैगन शाखा के साथी और ट्रेन में मिली दंपति मौजूद रहे।






