
एक साल बाद भी कटनी जिला के जनपद बड़वारा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत छिंदहाई पिपरिया के बगैहा कछडारी कि जनता को नलजल योजना का पानी नसीब नही हो पाया है एक वर्ष से पानी कि टँकी बनकर तैयार है लेकिन जैसी सरकार कि मंशा है हर घर पानी पहुंचाने की उस मंशा पर पानी फेरा जा रहा है जिसकी वजह से आम जनता केंद्र सरकार कि महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के लाभ से भी बंचित है
गोरलालब है कि जनपद बड़वारा के ग्राम पंचायत छिंदहाई पिपरिया के बगैहा कछडारी में नल जल योजना कि स्वीकृति प्रदान हुई थी इस योजना के तहत एक साल पहले टंकी बनकर तैयार है, ग्राम पंचायत के द्वारा बनाई गई नई नवेली सड़को को खोदकर पाइप लाइन बिछाने का भी कम किया जा चुका है लेकिन टंकी को आज भी पानी नहीं मिल पाया है न ही घर घर पानी पहुंच पाया है सरकार का लाखो खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है ग्राम वासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वही ग्रामीण आज भी पानी का इंतजार करने पर मजबूर हैं लाखों की लागत से निर्माण की गई यह टंकी भी आज तक एक एक बूंद पानी को तरस रही है नहीं पहुंच सका इस टंकी में पानी जानकारी मुताबिक जनपद बड़वारा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत छिंदहाई पिपरिया से दो गांव जुड़े हुए हैं जो बगैहा कछडारी के नाम पर जाने जाते हैं छिंदहाई पिपरिया में पानी कि सप्लाई चालू हुए कई महीने हो चुके हैं लेकिन बगैहा कछडारी के लोगों को इस नई नवेली टँकी को देखकर ही संतोष करना पड़ रहा है जिसमे आज तक पानी नही पहुंच पाया है सूत्रों की माने तो कही न कही पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार के द्वारा बरती गई कोताही के चलते ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है विगत महीनों पूर्व बगैहा व कछडारी गांव में ठेकेदार द्वारा मोहल्ले मोहल्ले में पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी किया गया है जिसमे ग्रामीणों के अथक प्रयासों से ग्राम पंचायत द्वारा बनवाई गई नई नवेली सड़को और नालियों को खोदकर पाइपलाइन बिछा दी गई मगर ग्रामीणों कि माने तो ठेकेदार द्वारा कछुए कि चाल पर काम कराया गया है पंचायत द्वारा सड़क के अगल बगल से बनाई गई नालियों को तक खोद डाला गया था ग्रामीणों द्वारा कई बार ठेकेदार को बोलने पर नाली बनवाई गई जिसमें घटिया किस्म का मैटेरियल उपयोग कर नामात्र के लिए नाली बनवाई गई है लोगों के घरों से निकलने वाला पानी नाली के ऊपर से बहता है इतनी शकरी नाली बनाई गई है अगर बात करे जिस तरह से पंचायत ने नाली बनवाई थी उस प्रकार कि नही बनी है कछडारी गांव में तो पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है लेकिन बगैहा का काम आज भी अधूरा पड़ा हुआ है, ठेकेदार द्वारा जितनी देरी की जाएगी उतनी देरी लोगों को केंद्र सरकार कि महत्वाकांक्षी नल जल योजना का लाभ पाने में लगेगा इस ओर पी एच ई विभाग को ध्यानपूर्वक कर ग्रामीणों को हो रही समस्या को लेकर समाधान निकालने का जल्द प्रयास करना चाहिए जनपद बड़वारा कि कुछ पंचायतो को छोड़कर, चर्चा है कि ठेकेदार सुपुर्दगी के फिराक में है यह भी कहा जा रहा है कि दिल्ली कि टीम आकर इस नवीन टंकी सर्वे भी कर चुकी है बस कुछ ही शेष है बहरहाल बगैहा एवं कछडारी के लोगों द्वारा प्रशासन से केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी योजना का जल्द से जल्द लाभ दिलाने कि मांग की मांग है।






