रेल सुरक्षा बल के 39 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कटनी रेल्वे स्टेशन पर जबलपुर से पहुंचे आरपीएफ बल द्वारा देश भक्ति गीत के साथ बैंड धुन की प्रतुति दी

रेल सुरक्षा बल के 39 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कटनी रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नबर दो पर जबलपुर से पहुंचे आरपीएफ बल ने बैंड धुन की प्रतुति दी

कटनी रेलवे सुरक्षा बल के 39 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार के दिन रेल सुरक्षा बल पोस्ट कटनी के आरपीएफ स्टाफ की उपस्थिति में, रेल सुरक्षा बल बैण्ड पार्टी जबलपुर ने कटनी रेलवे स्टेशन पेल्टफॉर्म न. 02 पर यात्रियों के समूह की उपस्थिति के दौरान मधुर देश भक्ति गीत की धुन बजाई गई इस दौरान गाडी संख्या 12149, 12167, 12141 के आगमन पर आरपीएफ बैण्ड की मनमोहक ध्वनि के साथ साथ गायन प्रदर्शन कर आरपीएफ स्थापना दिवस के बैनर के साथ जागरूकता अभियान कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई बरहाल रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान अनजान व्यक्ति से खाने पीने की चीजें न लेने, गाडियों में अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ ना ले जाने एवम मानवीय भूल के कारण रेलवे में होने वाली अप्रिय घटनाओं से सजग रहने तथा बिना उचित कारण के गाडियों में चैन पुलिंग न करने के साथ साथ रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के बारे में भी रेल सुरक्षा बल द्वारा जागरूक किया गया। साथ ही स्वच्छता पखवाडा अभियान के तहत रेल को स्वच्छ बनाये रखने स्टेशन परिसर में मौजूद सभी यात्रियों को समझाईस दी भी गई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING