विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर देवगांव विद्युत कार्यालय का ग्रामीणों ने किया घेराव, युकां के नेतृवय मैं हुआ विरोध प्रदर्शन ,जमकर की नारेबाजी,पुलिस व प्रदर्शन कारियों के बीच हुई झड़प,प्रदर्शन कारियों पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तमाल

प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा गया ज्ञापन

स्लीमनाबाद- हाल ही में जिले के अधिकांश क्षेत्र में विद्युत समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं इसी बात को लेकर विद्युत वितरण केंद्र देवगांव क्षेत्र में आने वाले 40 गाँवो मैं लचर विद्युत व्यवस्था अघोषित कटौती जले पड़े ट्रांसफार्मरो एवम मनमाने बिजली बिलों के विरोध मे शनिवार को युकां के नेतृवय मैं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने  विरोध प्रदर्शन किया और इस समस्या को लेकर
युकां विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व मैं हुंकार भरी गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की नारेबाजी करते हुए ग्रामीण सड़क मैं बैठ गए जिससे कटनी-रीठी मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इसके बाद ग्रामीण लोगो ने विद्युत मंडल कार्यालय देवगांव का घेराव किया इस दौरान पुलिस व प्रदर्शन कारियों के बीच झड़प देखी गई प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शन करियो पर इस दौरान वाटर कैनन का  इस्तमाल किया गया

बिजली के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध  देख पुलिस को मोर्चा तो सँभालना ही पड़ा।साथ ही पुलिस व प्रदर्शन कारियों के बीच झड़प भी देखी गई।उसके वाबजूद भीगते हुए ग्रामीणों ने राज्य सरकार व विद्युत विभाग के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। तत्पश्चात युकां के नेतृवय मैं आयोजित विरोध प्रदर्शन मैं मुख्यमंत्री के नाम रीठी तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया।

सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से युकां विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि  क्षेत्र में विद्युत की लचर व्यवस्था है।मनमाने तरीक़े से अघोषित कटौती की जाती है।जिससे कृषि सिंचाई नही हो पा रही है। एवम गाँव-गांव कृषि व घरेलू ट्रांसफार्मर खराब पड़े है।जिनका सुधारकार्य नही करवाया जा रहा। जिससे ग्रामीण जन परेशान है। रात्रि मैं अंधेरे मैं रहने की मजबूरी ग्रामीण क्षेत्रों मे बन रही है। तथा मनमाने तरीके से बिना मीटर की रीडिंग किए मनचाहा बिल भेजा रहा है।
बिल न मिलने पर विद्युत लाइन काटी जा रही है।
सौपे गए ज्ञापन से अल्टीमेटम दिया गया कि यदि सात दिवस मैं विद्युत समस्याओं का निदान नही होता है तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान युकां ब्लॉक अध्यक्ष कुशल वर्मा, जितेंद्र पांडे, वीरेंद्र यादव ,राजा बर्मन ,सुनील यादव ,दीपक यादव, रोहिणी यादव, नरेश यादव ,पंकज चौरसिया ,सोनू सोनी ,राजेश यादव  सहित बड़ी संख्या मे किसानों व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”