2023: मध्य प्रदेश (MP) में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर BJP ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है जिसके बाद Congress भी सूची जारी करने की तैयारी कर रही है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पहली सूची सितंबर में जारी हो सकती है. इसमें उन सीटों पर अधिक उम्मीदवार होंगे जहां पार्टी लंबे समय से हार का सामना कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 66 सीटों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं, वहीं प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ भी तीन दौर का सर्वे करा चुके हैं. रविवार को भोपाल में होने वाली चुनाव समिति की बैठक में भी इस पर चर्चा होगी. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस तीन बार उम्मीदवारों की घोषणा करेगी.

पहली लिस्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी भी बनाई गई है. इसकी पहली बैठक सितंबर में प्रस्तावित है. पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि पहली सूची में आदिवासियों के लिए आरक्षित कुछ सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं.

पार्टी नेताओं की राय है कि हारी हुई सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया जाना चाहिए. इसको लेकर एक सर्वे भी कराया गया है. जिला प्रभारियों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने भी प्रत्याशी बदलने पर जोर दिया है.

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 