आदिवासी दलितों के उत्थान के लिए अपनों से भी लड़ जाता हू: के पी सिंह बुंदेला, गुनौर में संपन्न हुआ विश्व आदिवासी गौरव दिवस

 

गुनौर: पन्ना जिले में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव जीत भैया राजा एवं जिला कांग्रेस पन्ना के निर्णय उपरांत 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को पन्ना की तीनो विधानसभा क्षेत्र मैं विश्व आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया गया पवई क्षेत्र के गंगा झिरिया पन्ना कुमकुम टॉकीज में तथा गुनौर के पेट्रोल पंप पैलेस में संपन्न हुआ। गौरव दिवस कार्यक्रम में सैकड़ों आदिवासियों का स्वागत किया गया तथा आदिवासियों के इतिहास और उनकी जरूरत पर प्रकाश डाला गया इसी कड़ी में गुनौर पैलेस में सैकड़ों साथियों के बीच अतिथिय में आदिवासी दलित क्रांति सेना बुंदेलखंड के संयोजक केपी सिंह बुंदेला ने कहा 10- 15 वर्ष से वनाधिकार को लेकर के आदिवासियों दलितों के हक के लिए
संगठन को सक्रिय किया हुआ हू श्री बुंदेला द्वारा अपने उद्बोधन में कहा आदिवासी दलितों के  राजनीति भागीदारी के लिए अपनों से भी लड़ जाता हू जिसका प्रमाण है विगत समय गांधी चौक में आंदोलन एवम विरोध प्रदर्शन करना, जिसकी बदौलत कांग्रेस पार्टी मे नया नेतृत्व प्राप्त हुआ एक नई रोशनी नया संदेश जनता के बीच गया आदिवासी दलित क्रांति सेना के संयोजक श्री बुंदेला द्वारा मीडिया से मुखालिफत के बीच कहा गया कि आदिवासियों की हित के लिए संगठन की तीन मांग है आदिवासियों को संपन्न तभी बनाया जा सकता है उनका अधिकार वन भूमि पट्टे दिए जाए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा झाबुआ आदिवासी कार्यक्रम में दिए गए बचन को भी याद दिलाया निश्चित ही कमल नाथ  की सरकार बनने पर बना अधिकार खारिज करवा आवेदनो को पुन: जांच में लेकर वन भूमि पट्टे दिए जाएंगे सैकड़ो आदिवासियों के बीच सहभोज के उपरांत गुनौर में मशाल जुलूस निकाला गया।

रामनरेश विश्वकर्मा रिपोर्ट पन्ना

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING