मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़गांव मे 313 करोड 23 लाख रूपये की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्या का किया भूमिपूजन

कटनी-प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कटनी जिले के बड़गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रूपयेे की सौगात दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां 313 करोड़ 23 लाख रूपये की लागत से विकास एवं निर्माण कार्याे का भूमिपूजन किया । सीएम ने 279.30 करोड़ रूपये की लागत वाली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना पवई-2 का भूमिपूजन किया जिससे पवई -2 ग्रामीण जल प्रदाय योजना से जिले के 159 ग्रामों में घरों तक वर्ष 2025 तक नल से जल पहुंचेगा। इस योजना में बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के 109 ग्रामों और मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के 50 गांवों में 32 हजार 436 नल कनेक्शन किये जायेंगे। शाहनगर पन्ना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है यहीं से शुद्ध पेय की आपूर्ति होगी। सभी गांवो को कवर करने के लिए 56 पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा इसके अलावा बहोरीबंद जलाशय की नहरों में रीसेक्शनिंग सीमेंट कांक्रीट लाइनिंग हेतु 13.28 करोड़ रूपये तथा स्लीमनाबाद में संयुक्त तहसील कार्यालय के भवन निर्माण हेतु 7.95 करोड़ रूपये की लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया । इसके अलावा सीम ने रीठी में 12.63 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 6 ट्रेड़ आई.टी.आई, 60 सीटर बालक एवं 60 सीटर बालिका क्षात्रावास भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग तेज, प्रदर्शनकारियों ने फूंके जनप्रतिनिधियों के पुतले, उद्योगपति प्रेम बत्रा ने 20 एकड़ जमीन सरकारी मेडिकल कॉलेज को देने की बात”प्रदर्शन कारियो पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

SANSKRITIIAS , IAS COACHING