विद्युत समस्या से जूझते ग्रामीण एवम शहरी क्षेत्र के परिवार ने किया मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के ऑफिस में प्रदर्शन एमपीवी के मुर्दाबाद के नारे लगाए गांव तक चरमराई बिजली व्यवस्था

विद्युत समस्या से जूझते ग्रामीण एवम शहरी क्षेत्र के परिवार ने किया मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के ऑफिस में प्रदर्शन एमपीवी के मुर्दाबाद के नारे लगाए गांव तक चरमराई बिजली व्यवस्था

कटनी ॥ शहर से लेकर गांव तक बिजली के लिए हाहाकार मच रहा। कई क्षेत्रों में 1माह से बिजली बंद है जिस पर बिजली विभाग के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीने के पानी को लेकर लोग परेशान हो रहे। कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। लोगों कों रात में पंखे की हवा भी नहीं नसीब हो रही हैं। बिजली विभाग की कार्यशैली से परेशान होकर कटनी के रोशन नगर निवासी एवं जुहला जुहली ग्राम के ग्रामीण नें विद्युत मंडल कटनी कार्यालय पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया। और मुर्दाबाद के नारे लगाए अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ग्रमीणों का कहना हैं कि लगभग 1 माह से लगातार बिजली विभाग की अघोषित कटौती के कारण किसान फसल में पानी नही
दे पा रहे है और ना ही पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है।
बिजली की कटौती के संबंद्ध में विद्युत विभाग में कई बार
शिकायत की गई मगर विभाग में बैठे अधिकारियों को जू तक नही रेंगी। वही विद्युत मंडल की समस्या कों लेकर
रोशन नगर से पहुंचे रहवासी जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल रही। सभी ने बार-बार बिजली जाने की शिकायत करते हुए समस्या को ठीक करने की बात की अक्रोषित महिलाओ ने समस्या हल ना होने चाका जाम की चेतावनी विधुत विभाग कों दी .जिसकी पूरी जबाबदरी मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की होगी। बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरवासी एकत्रित हुए, आक्रोशित लोगों ने विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वही विद्युत मंडल के अधिकारी के आश्वासन के बाद सभी शांत हुए कहा अगर विद्युत समस्या का जल्द निवारण नही होता तो आगे उग्र प्रदर्शन करेंगे चक्का जाम भी करेगे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING