“मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट! अनूपपुर-शहडोल समेत कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी”

कटनी।newsvoiceofindia!मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा 2 सितंबर 2026 को वायरलेस संदेश जारी कर शहडोल और रीवा संभाग में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है

मौसम अलर्ट के मुताबिक इन क्षेत्रों में 204.4 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आंधी और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, कटनी, पन्ना और छतरपुर जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह मौसम चेतावनी 3 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी बताई गई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से खुले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

खासकर आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और आने वाले घंटों में मौसम और सक्रिय हो सकता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING