“वायरल स्टंट पड़ा भारी! चलती ऑटो में जानलेवा करतब दिखाने वाले चालक पर पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद यातायात पुलिस ने की पहचान, मोटरयान अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई” 

कटनी। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक स्टंट करना अब महंगा पड़ सकता है। कटनी में एक ऑटो चालक द्वारा सड़क पर वाहन चलाते हुए जानलेवा स्टंट करने का वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

 

वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ने वीडियो की जांच कर संबंधित ऑटो चालक की पहचान की।

को

जांच में चालक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना पाया गया, जो न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है बल्कि चालक, यात्रियों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन को भी गंभीर खतरे में डालने वाला कृत्य है। इसके चलते चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में और भी कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

यातायात पुलिस ने आमजन को चेतावनी देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने या मनोरंजन के लिए सड़क पर स्टंट करना कानूनन अपराध है। सड़कें प्रदर्शन का मंच नहीं बल्कि सुरक्षित आवागमन का माध्यम हैं। एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

 

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING