“रीठी हत्याकांड का खुलासा: पारधी डेरे में हुई निर्मम हत्या के फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार” 

कटनी। थाना रीठी क्षेत्र में हुए जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए फरार आरोपियों को बिहार के पटना जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की गई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में टीम ने लगातार प्रयास कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

 

घटना का विवरण

फरियादिया डिजाईन बाई की शिकायत के अनुसार, ग्राम बूढ़ा ललितपुर में पुरानी रंजिश के चलते मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, कलवा पारधी, जबल पारधी सहित अन्य लोगों ने उनके पति उन्हत्तर पारधी को जबरन ऑटो से उतारकर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने चाकू एवं बका से बेरहमी से हत्या कर शव को पहाड़ के नीचे गड्ढे में फेंक दिया। इस संबंध में थाना रीठी में अपराध क्रमांक 125/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद सभी आरोपी पारधी डेरे सहित फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में सूचना मिली कि आरोपी बिहार के पटना जिले में छिपे हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर बिहार रवाना किया गया। टीम ने गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

मेहराज पारधी,टन्नी पारधी,अजूबा पारधी,ओकीन पारधी,सोजन पारधी

जब्त सामग्री

02 चाकू,01 बका,01 डंडा,01 मोटरसाइकिल
गिरफ्तार आरोपियों को बिहार न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर कटनी लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

Leave a Comment