
नरसिंहपुर।स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी के लिए निर्देश हैं।कि नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल से प्राप्त पत्रों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इसी तारताम्य में ओ.पी. शर्मा (संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन) का नरसिंहपुर जिले के निकायों में भ्रमण प्रस्तावित है। जिसको लेकर आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद गोटेगाँव की डम्प साईड बगासपुर एवं फुहारा स्थित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात नगर पालिका द्वारा संचालित इन्दिरा कन्या शाला की छात्राओ से स्वच्छता के संबंध में संवाद किया छात्राओ को बताया गया कि घरों से निकलने वाला सूखा गीला कचरा अलग- अलग डस्टबीन में रखें एवं जब कचरा वाहन आए तो ही गीला सूखा कचरा अलग अलग दे इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र का भ्रमण भी किया गया ओर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतेन्द्र सालवार, उपयंत्री चंदन कुमार सिंह राजपूत, प्रभारी मुख्य लिपिक लेखापाल सुनील भनारे, स्वच्छता पर्यवेक्षक सूरज परौची, रामनाथ कटारिया, अभिमन्यु कल्याण समिति के सदस्य संदीप रजक, उपेंद्र ब्रह्मवंशी, नगर पालिका इन्दिरा उच्चतर कन्या शाला की प्राचार्या श्रीमति रितु जैन, संचिता जैन, विनीता पटेल,सहित समस्त स्टॉफ और छात्राएं उपस्थित रही !
गोटेगांव से शरद नेमा की रिपोर्ट।इस स्क्रिप्ट को हेडिंग सहित तैयार करे सटीक






