
कटनी। संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के नेतृत्व में माधव नगर उप ब्लॉक का व्यापक दौरा किया गया। इस दौरान बाबा नारायण शाह, हेमू कल्याणी, संत कवर राम एवं आचार्य कृपलानी वार्डों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं, जहाँ कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।
बैठकों के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए सर्वसम्मति से चार नए वार्ड अध्यक्षों की घोषणा की गई। आचार्य कृपलानी वार्ड से भावेश थारवानी, हेमू कल्याणी वार्ड से अशोक बहलानी, बाबा नारायण शाह वार्ड से सुनील मोटवानी तथा संत कवर राम वार्ड से नानक मलवानी को वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। साथ ही बूथ मैनेजमेंट को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में झम्मतमल थारवानी, राजा जगवानी, राहुल होतवानी, श्याम पाहुजा, अजय जैसवानी, श्रीचंद मनवानी, सुनील तालुजा, ओमप्रकाश आहूजा, विजय चंदवानी, राजेश जाटव, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, सुरेश लालवानी, अशोक लालवानी, वीरभान, हरीश आहूजा, राजकुमार विश्वकर्मा, देवीदास तुलस्यानी, गोविंद कुकरेजा एवं रामचंद्र मलवानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।






