“‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की जोरदार शुरुआत, जनसहभागिता से कटाए घाट पर नदी सफाई” 

कटनी। राज्य शासन के निर्देश पर गुरुवार से शुरू हुए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत सुबह 8 बजे कटाए घाट स्थित कटनी नदी में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान जनसहभागिता की शानदार मिसाल बनकर सामने आया 19 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान 30 जून तक लगातार चलेगा। शुभारंभ अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिकों ने श्रमदान कर नदी सफाई में भाग लिया और जल संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान के दौरान घाट क्षेत्र की विशेष सफाई की गई। सामूहिक प्रयासों से नदी में जमी सिल्ट, चोइ, पूजन सामग्री और अन्य कचरे को बाहर निकाला गया घाट की सीढ़ियों पर मानव श्रृंखला बनाकर तसलों और बैग के माध्यम से कचरे को ऊपर खड़े निगम वाहनों तक पहुंचाया गया इस दौरान लगभग तीन ट्रॉली अपशिष्ट एकत्र कर प्लांट भेजा गया।

कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि जलस्रोतों में जमा जलकुंभी और चोई की सफाई का यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक नदी पूरी तरह साफ नहीं हो जाती निगमायुक्त तपस्या परिहार ने जानकारी दी कि अभियान के तहत जल संरचनाओं का निर्माण, भूजल संवर्धन, जल स्रोतों की सफाई, जीर्णोद्धार और प्रदूषण नियंत्रण जैसे कार्य जनसहभागिता से किए जाएंगे, ताकि जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।

इनकी रही उपस्थिति:

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, ब्रांड एम्बेसडर नीलम जगवानी, निशा मिश्रा, आशुतोष मानके सहित नगर निगम के कई अधिकारी-कर्मचारी, एनजीओ सदस्य और पर्यावरण संरक्षण समूह के लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING