“केलवारा बायपास पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल..  अज्ञात ट्रक चालक टक्कर मारकर फरार, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी”

newsvoiceofindia

कटनी। जिले के केलवारा बायपास पर तेज रफ्तार का कहर सामने आया, जहां एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए
मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार नरेश पाल, धनु पाल और कैलाश आदिवासी, जो कि केलवारा निवासी बताए जा रहे हैं, किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर घिसटते हुए दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया गया।
फिलहाल जिला अस्पताल में तीनों घायलों का उपचार जारी है। वहीं पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

वही बात करें तो रोज जिले में सड़क दर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है कटनी पुलिस द्वारा लगातार यातायात सुधार हतु नए-नए प्रयोग अपनाए जा रहे है। लेकिन रोजाना उसके बाद भी सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING