“खाड़ी देशों में फंसे मध्यप्रदेशवासियों के लिए 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित” 

भोपाल। वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में निवासरत प्रदेशवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की है।

यह कंट्रोल रूम खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन अथवा अन्य कारणों से रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेगा। किसी भी प्रकार की आपात या सामान्य सहायता की स्थिति में संबंधित व्यक्ति अथवा उनके परिजन सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
प्रदेश शासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर कंट्रोल रूम के माध्यम से भारत सरकार एवं अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
📞 24×7 कंट्रोल रूम संपर्क विवरण
दूरभाष: 011-26772005
व्हाट्सएप: 9818963273
ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com
प्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे समस्त मध्यप्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी आवश्यकता की स्थिति में उपलब्ध कराए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग करें और अफवाहों से बचते हुए आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING