“24 घंटे में चोरी की बुलेट बरामद, जबलपुर का शातिर चोर स्लीमनाबाद में धराया” 

कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी हुई कीमती बुलेट बाइक को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। पुलिस ने घेराबंदी कर जबलपुर निवासी एक शातिर चोर को स्लीमनाबाद के पास चेकिंग के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 2 लाख 5 हजार रुपये कीमत की रॉयल एनफील्ड बुलेट जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार, फरियादी रितेश सोनी, निवासी राममनोहर लोहिया वार्ड, ने 3 मार्च को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बुलेट क्रमांक MP 49 ZC 2124 घर के बाहर से चोरी हो गई है।

मामले में पुलिस ने धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की जांच के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक लाल रंग की बुलेट लेकर स्लीमनाबाद की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस को अलर्ट किया गया और बस स्टैंड चौकी प्रभारी सिद्धार्थ राय की टीम को तत्काल रवाना किया गया।

स्लीमनाबाद में पुलिस चेकिंग के दौरान संदेही युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद दानिश खान (20 वर्ष), निवासी गोहलपुर, जबलपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उसने कटनी बस स्टैंड के पास से बाइक चोरी की थी आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है।

पुलिस टीम की भूमिका :

इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं सीएसपी नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई राखी पाण्डेय, स्लीमनाबाद टीआई सुदेश समन, उपनिरीक्षक सिद्धार्थ राय, अनिल यादव एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING