
कटनी रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब मुंबई से हावड़ा जा रही मुंबई-हावड़ा मेल (12322) की एक बोगी में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला। जैसे ही यात्रियों की नजर बर्थ पर अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति पर पड़ी, ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान एक यात्री ने देखा कि एक व्यक्ति काफी देर से अपनी सीट पर बिना किसी हरकत के पड़ा हुआ है। आवाज देने और हिलाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो यात्रियों को संदेह हुआ। स्थिति को गंभीर समझते हुए यात्रियों ने तुरंत रेलवे स्टाफ को सूचना दी।
सफाई सुपरवाइजर कटनी स्टेशन
सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और Railway Police (GRP) की टीम सक्रिय हो गई।
ट्रेन के कटनी स्टेशन पहुंचते ही रेलवे डॉक्टरों को मौके पर मृत व्यक्ति की जांच की गई उसके बाद उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से कटनी जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा परीक्षण के बाद संबंधित व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।
यात्री की पहचान अब तक नहीं
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।







