“धान उपार्जन में लापरवाही पर कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 4 केंद्र प्रभारी 2 साल के लिए निलंबित”

न्यूज वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केंद्रों पर अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। निरीक्षण में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर जिले के चार उपार्जन केंद्र प्रभारियों को आगामी दो वर्षों के लिए उपार्जन कार्य से पृथक कर दिया गया है।जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार ने बताया कि कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल द्वारा उपार्जन केंद्र कौड़िया, हथियागढ़, निगहरा और विजयराघवगढ़ का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान दस्तावेजों का नियमानुसार संधारण न होना, धान की बोरियों पर स्टेंसिल व टैग का अभाव तथा तौल प्रक्रिया में खामियां पाई गईं।

इन अनियमितताओं पर संबंधित प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की गई।

इसके तहत उपार्जन केंद्र विजयराघवगढ़ के प्रभारी रामनारायण गर्ग, निगहरा के प्रभारी बसंत सिंह, कौड़िया के प्रभारी पंकज पाण्डेय और हथियागढ़ के प्रभारी गजराज पटेल को दो वर्षों के लिए उपार्जन कार्य से पृथक कर दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी सख्त निगरानी जारी रहेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING