तहसील विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन 

 

नरसिंहपुर।गोटेगांव नगर में बेहतर शिक्षा के कटिबद्ध संस्था संस्कार भारती कैलाश नाथ तिवारी पब्लिक स्कूल हाई स्कूल में विगत दिवस सदस्य सचिव मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नरसिंहपुर (म.प्र.) के निर्देशानुसार न्यायालय तहसील विधिक सेवा समिति, गोटेगांव द्वारा दिनांक 17.01.2026 को प्रातः 10:00 बजे तहसील गोटेगांव अंतर्गत में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम संस्कार भारती कैलाश नाथ तिवारी पब्लिक हाई स्कूल की संचालिका श्रेया उपाध्याय ने सिविल मजिस्ट्रेट सुश्री साक्षी शुक्ला का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

आयोजित शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति, गोटेगांव की अध्यक्ष/न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री साक्षी शुक्ला, विद्यालय संचालिका श्रेया उपाध्याय प्राचार्य,जेम्स मैथ्यू, उर्मिल सोनपाली, और समस्त स्टाफ, पैरालीगल वॉलंटियर मनोज चौधरी, विधिक सेवा कर्मचारीगण तथा विद्यालय में अध्ययन रत समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अध्यक्ष/न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री साक्षी शुक्ला द्वारा विद्यार्थियों को संविधान में निहित मूल अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही पॉक्सो अधिनियम तथा दिनांक 01.07.2024 से लागू नई आपराधिक धाराओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इसके अतिरिक्त मोटर व्हीकल एक्ट,गुड टच–बैड टच, सोशल मीडिया के सदुपयोग एवं दुरुपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान हाल ही में प्रारंभ की गई नालसा 2025 के अंतर्गत बच्चों हेतु संचालित “आशा योजना 2025” के बारे में जानकारी दी गई, इसके बारे में बताया गया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को समाप्त करना तथा विवाह पीड़ितों को सहायता प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत जागरूकता, परामर्श, सहायता एवं विधिक कार्यवाही सम्मिलित है, जिससे बाल विवाह को रोकने एवं पीड़ितों के पुनर्वास हेतु कानूनी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा न्यायाधीश महोदय द्वारा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल और सफलता के साथ भविष्य हेतु शुभकामनाएँ देते हुए किया गया।

 

Leave a Comment