प्रेम त्रिकोण बना हत्या की वजह कैमोर थाना क्षेत्र में युवक की पत्थर मारकर हत्या, आरोपी को महज 24 घंटे में कैमोर पुलिस ने किया गिरफ्तार” 

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी। कैमोर थाना क्षेत्र थाना कैमोर अंतर्गत ग्राम ननवारा कला में स्थित बड़ी खदान के पास एक युवक की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। आरोपी सोनू कौल निवासी ननवारा कला ने प्रेम संबंधों में उपजे विवाद के चलते आलोक गुप्ता निवासी अमवारी (थाना विजयराघवगढ़) की पत्थर मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

घटना का पूरा घटनाक्रम

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सोनू कौल ने हत्या की बात अपने मित्र सुनील को बताई, जिसने तत्काल कैमोर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112, थाना प्रभारी कैमोर एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया मौके पर एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धारवे भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

हत्या का मामला दर्ज

मृतक के भाई आदित्य गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू कौल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103 (हत्या) के तहत प्रकरण दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल विजयराघवगढ़ भेजा गया।

फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की तभी दिनांक 15 जनवरी 2026 को आरोपी बाहर भागने की फिराक में था पुलिस ने उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका ग्राम ननवारा कला की एक युवती से वर्षों से प्रेम संबंध था। पिछले दो-तीन महीनों से वही युवती मृतक आलोक गुप्ता से बातचीत करने लगी, जिससे वह आक्रोशित था। उसने आलोक को कई बार समझाया कि वह लड़की से बात न करे, लेकिन आलोक नहीं माना।
दिनांक 14 जनवरी की रात करीब 10 से 11 बजे आरोपी ने आलोक को खदान के पास देखा। दोनों के बीच बहस और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद आरोपी ने पास में पड़े पत्थर से आलोक के सिर और मुंह पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी न्यायालय में पेश, रिमांड मंजूर

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़  वीरेंद्र धारवे के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी कैमोर आशीष कुमार शर्मा,उप निरीक्षक दिनेश करोसिया, प्रधान आरक्षक संतोष कटारिया, चंद्रभान विश्वकर्मा, आरक्षक सुनील, विनोद, विकास, अजीत, सौरभ, विक्रम, लालू यादव, महिला आरक्षक प्रिया सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING