“ढीमरखेड़ा पुलिस की जुआ रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, 33 हजार 500 रुपये नकद व मोटरसाइकिलें जब्त”

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश पत्तों से जुआ खेलते 6 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रामपुर परासी हार पहाड़ी क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी रुपये-पैसों की हार-जीत पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमराह स्टाफ के साथ घेराबंदी की और जुआ रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया।

रेड के दौरान मौके से महेश कुमार पिता प्रेमलाल चक्रवर्ती उम्र 40 वर्ष, रितेश पिता अनंतराम बर्मन उम्र 33 वर्ष, दिलीप कुमार पिता संतोष कुमार बर्मन उम्र 39 वर्ष, इंद्रकुमार पिता प्रीतम पटेल उम्र 62 वर्ष, भीम ठाकुर पिता कैलाश सिंह ठाकुर उम्र 35 वर्ष एवं अजय पिता झरीलाल चक्रवर्ती उम्र 40 वर्ष सभी निवासी थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते एवं 33 हजार 500 रुपये नगद बरामद किए हैं। इसके साथ ही मौके पर खड़ी सभी आरोपियों की मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है।

ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

Leave a Comment