
कटनी।माधव नगर पुलिस को एटीएम लूटकांड के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने वारदात में शामिल एक मुख्य संदिग्ध को मेरठ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से हुई पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आए हैं, जिनमें लूट की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। बताया जाता है कि इस एटीएम लूट की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि गैंग के अन्य सदस्य भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में सामने आए इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Views: 362






