“जीतू पटवारी का मुड़वारा स्टेशन पर स्वागत, केंद्र सरकार की नीतियों पर बोला हमला” 

 

कटनी/न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल जाते समय मुड़वारा स्टेशन पहुँचे, जहाँ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमिय शुक्ला सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नए भारत” में जंगल, जमीन, एयरपोर्ट, स्टेशन और सड़कें तक निजी हाथों—विशेषकर अडानी समूह—को सौंपे जा रहे हैं।
पटवारी ने पीएम मोदी के पुराने बयान “हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में घूमेगा” पर तंज कसते हुए कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि “सूटबूट वाले भी हवाई चप्पल में आ गए हैं।”

देश में इंडिगो की सेवाएँ बाधित होने से यात्रियों को हुई भारी परेशानी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “यात्रियों की समस्या देखने के बजाय प्रधानमंत्री अपने मित्र अडानी को संसाधन बेचने में व्यस्त हैं।”

इसी दौरान स्टेशन पर एक महिला यात्री ने जीतू पटवारी से मिलकर अपनी समस्या बताई, जिस पर उन्होंने तुरंत आश्वासन देते हुए जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला को उसके समाधान के निर्देश दिए।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING