“ओबीसी छात्रावास में प्रवेश की गुहार: रोज़ 2 घंटे सफर, देर रात लौटतीं छात्राएँ पहुँचीं कलेक्ट्रेट”

कटनी। न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/शासकीय कन्या महाविद्यालय झिझरी की दो छात्राएँ सोमवार को अपनी समस्या लेकर सीधे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँच गईं। छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई कि उन्हें ओबीसी छात्रावास में कमरा उपलब्ध कराया जाए, क्योंकि बार-बार “जगह नहीं है” कहकर उनका आवेदन रिजेक्ट किया जा रहा है।छात्राओं ने बताया कि वे मूल रूप से पन्ना जिले के मूलपारा गाँव की रहने वाली हैं और रोजाना कॉलेज आने–जाने के लिए बस सुविधा पर निर्भर हैं। लगभग दो घंटे का लंबा सफर तय करके जब वे देर रात 9 बजे घर पहुँचती हैं, तो उनके परिजन भी लगातार चिंतित रहते हैं।छात्राओं ने यह भी बताया कि कई बार बड़ागाँव जाने वाली बस न मिलने पर उन्हें मजबूरन पैदल ही घर लौटना पड़ता है। इससे न सिर्फ उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि पढ़ाई पर भी सीधा असर पड़ रहा है।

शेलू लोधी छात्रा पन्ना जिला

थक चुकी छात्राएँ अब चाहती हैं कि उन्हें कटनी में ही ओबीसी छात्रावास में प्रवेश दिया जाए, ताकि वे सुरक्षित रहकर अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकें।

अब छात्राओं की इस गुहार पर जिला प्रशासन क्या फैसला लेता है—इस पर सबकी निगाहें टिक गई हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING