
कटनी थाना कोतवाली में फरियादी सीताराम द्विवेदी (70 वर्ष), निवासी शास्त्री कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे वाणिज्य कर विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। 01 अगस्त 2025 को खिरहनी ओवरब्रिज के नीचे स्थित एसबीआई एटीएम में वे अपनी पेंशन चेक कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक एटीएम में आया और फरियादी के पीछे खड़ा हो गया। ट्रांजेक्शन के दौरान उसने पिन नंबर देख लिया और बातचीत में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल दिया, जिसकी जानकारी उस समय फरियादी को नहीं हो सकी कुछ दिनों बाद जब फरियादी पैसे निकालने पहुंचे, तो उनके पास मौजूद कार्ड किसी अन्य व्यक्ति का निकला। बैंक से पता चला कि उनके खाते से अलग-अलग स्थानों के एटीएम से नकदी निकाल ली गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 969/25, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्य से पहचान — दो युवक आए सामने
जांच के दौरान प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों में दो संदिग्ध युवक घटना को अंजाम देते दिखाई दिए। फुटेज को आसपास के जिलों में प्रसारित किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
सूचना के आधार पर संदेही देवेन्द्र नगर (जिला पन्ना) के निवासी पाए गए थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने एक विशेष टीम गठित की चौकी प्रभारी खिरहनी उपनिरीक्षक महेन्द्र जायसवाल और उनकी टीम ने आरोपियों की पहचान निम्नानुसार की मोहित उर्फ गोलू बुंदेला, निवासी देवेन्द्र नगर शिवा सोनी, निवासी देवेन्द्र नगर तकनीकी टीम और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी मोहित उर्फ गोलू बुंदेला को गुनौर, जिला पन्ना से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी शिवा सोनी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया वहीं शिवा सोनी जिला जेल मैहर में अन्य मामले में पहले से बंद पाया गया गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ गोलू बुंदेला को न्यायालय में पेश किया गया है।
थाना प्रभारी का बयान — बुजुर्गों को बनाते थे निशाना
थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया आरोपी खासकर वृद्धजनों को निशाना बनाते थे मदद के नाम पर एटीएम में प्रवेश कर पिन नंबर देख लेते थे इसके बाद कार्ड बदलकर विभिन्न स्थानों से राशि निकाल लेते थे।
गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका
कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया
मुख्य भूमिका में
थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय,चौकी प्रभारी उनि. महेन्द्र जायसवाल,आरक्षक प्रवीण सिंह, विवेक मिश्रा, मंसूर हुसैन,साइबर सेल के आरक्षक अमित श्रीपाल






