“संविधान दिवस पर नगर निगम में हुआ शपथ वाचन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने जाना संविधान का महत्व”

कटनी। संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर बुधवार को नगर निगम कार्यालय के मेयर इन काउंसिल सभाकक्ष में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित कर्तव्यों और अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संविधान शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त शैलेष गुप्ता द्वारा किया गया।

उपयुक्त शैलेश गुप्ता ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के लिए 26 नवंबर एक गौरवपूर्ण तिथि है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1949 में भारतीय संविधान पूर्णरूप से तैयार हुआ था। इसीलिए इसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि हमारा पवित्र संविधान भारत की आत्मा और लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है, जो प्रत्येक नागरिक को सम्मान, अधिकार और समान अवसर प्रदान करता है। संविधान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रीय दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा भी देता है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका में निहित सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा समानता संबंधी अधिकारों के पालन की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में सहायक यंत्री आदेश जैन, प्रभारी लेखाधिकारी श्रीकांत तिवारी, कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल, सिटी मैनेजर (NULM) यश रजक, योजना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय, विनोद सिंह चौहान सहित नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING