नगर निगम में सख्ती: रिवर फ्रंट निर्माण में लापरवाही पर सहायक यंत्री को चेतावनी

कटनी नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में लापरवाही पर अब कड़ी निगरानी शुरू हो गई है। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने कटायेघाट रिवर फ्रंट निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह को चेतावनी पत्र जारी किया है।

निगमायुक्त इन दिनों नगर निगम द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर बेहद सख्त रुख में हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासन की मंशा के अनुरूप समय पर काम करें गुणवत्ता से कोई समझौता न हो मानक विरुद्ध पाए गए कार्यों पर कड़ी कार्रवाई निश्चित है।

पिछले दिनों निगमायुक्त परिहार ने कटायेघाट हनुमान मंदिर से कटायेघाट मोड़ तक बन रहे रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कार्य में स्पष्ट लापरवाही और मानकहीनता दिखाई दी। इसी आधार पर सहायक यंत्री सुनील सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

इसके बाद निगमायुक्त ने उन्हें चेतावनी पत्र जारी करते हुए भविष्य के लिए सचेत किया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि—सभी निर्माण कार्य पूर्ण तकनीकी सुपरविजन में हों गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन अनिवार्य रहेगा सुधार कर तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि किसी भी योजना में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और सभी अधिकारियों को अपने स्तर पर जिम्मेदारी निभानी ही होगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING