
कटनी में थाना कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों में संगीता ज्वेलर्स के संचालक रवि पाहूजा और फिनो बैंक के डिस्ट्रीब्यूटर रवि रावलानी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 88 लाख रुपए की रकम को गोल्ड ट्रेडिंग के माध्यम से कैश में बदलने की साजिश रची थी।आवेदक अरुण कुमार गोयनका, सराफा बाजार निवासी, के खाते में 4 लाख रुपए का होल्ड लगने के बाद जब जांच शुरू हुई, तो पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। फिलहाल दोनों आरोपियों से सघन पूछताछ जारी है, वहीं सायबर सेल टीम तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है।कटनी पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Post Views: 811






